राजनीतिसामाजिक

गनपत जांगड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी के पक्ष में किया प्रचार प्रसार मांगा आशीर्वाद

सारंगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सारंगढ़ में प्रचार प्रसार अभियान अपने चरम सीमा पर है और सभी पार्टी अपने-अपने तरीके से प्रचार प्रसार अभियान में जुटे हैं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंच कर डोर टू डोर जन संपर्क कर लोगों से आशीर्वाद ले रही हैं इसी कड़े में उनके पति गनपत जांगड़े भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए गांव-गांव पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहे हैं।

आज बटाऊपाली,डगनिया ,रिवापार ,बोईरदा,परसाडिह ,परसकोल,गायदरहा,कलमी,परसदा पहुंच कर डोर टू डोर जनसंपर्क किया और लोगों से आशीर्वाद लिया उन्होंने कहा कि आप सब के आशीर्वाद से श्रीमती उत्तरी जांगड़े को एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है जिस प्रकार आप सब ने पूर्व में 52000 वोट का आशीर्वाद दिया था इस बार भी अधिक से अधिक वोट देकर आप सब श्रीमती उत्तरी जांगड़े को भारी बहुमत से विजई बनाएं क्योंकि आपके विधायक ने जो कहा था उसे पूरा किया है।

साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार सारंगढ़ विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए हैं आज सभी वर्ग खुशहाल है पूर्व की भाजपा सरकार ने 15 साल राज किया लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया डॉ रमन सिंह जब भी आते थे सारंगढ़ जिला बनाने का वादा कर लोगों को ठगते थे ऐसे लबरा लोगों के बहकावे में आप सबको नहीं आना है और आपके क्षेत्र के विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को दोबारा चुनन है ताकि क्षेत्र का और अधिक विकास हो।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button