संगठनसामाजिक

श्रमजीवी पत्रकार संघ  बिलाईगढ़ ब्लॉक के पत्रकारों की बैठक संपन्न


प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली और जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक ने पत्रकारों की ली बैठक

जनसंपर्क अधिकारी  के अड़ियल रवैये को लेकर पत्रकारों ने किया निंदा प्रस्ताव

नवीन सदस्यता फॉर्म और ब्लड डोनेट कैंप को लेकर पत्रकारों ने रखे विचार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ बिलाईगढ़ ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम  बैठक भटगांव पत्रकार भवन में आहूत की गई। प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई जी के  दिशा निर्देश में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी एवं जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक द्वारा बैठक ली गई। बिलाईगढ़ तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र देवांगन, धर्मेंद्र साहू भटगांव एवं राहुल पांडे सरसीवा के अगुवाई में ब्लॉक के पत्रकार साथियों ने सदस्यता फॉर्म भरा। भटगांव तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने सभी वरिष्ठ पत्रकार गण प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के साथ पत्रकार साथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि पूर्व कार्यक्रम में भटगांव पत्रकार भवन को संसद और विधायक जी के द्वारा 10 लख रुपए देने की घोषणा की गई है, जो हम सब की पहल पर पत्रकार जगत के लिए एक सराहनीय कार्य है। जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक जी के दिशा निर्देश में आगामी सप्ताह ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन हम सब मिलकर करेंगे और सभी पत्रकार साथियों और अपने आसपास के परिवार जनों मित्रों से रक्तदान करने की अपील करेंगे। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने जिले के जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव की मनमानी रवैया और पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार उनके मान सम्मान का हनन जैसी कई शिकायतें की, जिसे लेकर जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव के लिए बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और जल्द ही जिला कलेक्टर से मुलाकात कर उक्त विषयों को रखते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करने की चर्चा हुई।पत्रकार व बिलाईगढ़ सरसीवा भटगांव तहसील अध्यक्ष की आम सहमति से पत्रकार सहदेव सिदार को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया और जानकारी प्रदेश इकाई को प्रेषित करने हेतु प्रस्ताव किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष के निर्णय के पश्चात सभी पत्रकार साथियों ने सहदेव सिदार का करतल ध्वनि के साथ अभिवादन कर उन्हें बधाईयां दी।



प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी ने सभी पत्रकार साथियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और आगामी कार्यक्रम के लिए कमर कसने की बात कही।

जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने संघ की सदस्यता फॉर्म भरने पत्रकार साथियों को जोड़ने और निरंतर पत्रकार हित में कार्य करने की बात कहते हुए आगामी सप्ताह ब्लड डोनेट कैंप और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए सभी पत्रकार साथियों की बराबर सहयोग व सहभागिता की अपील की गई। वहीं पत्रकारों के द्वारा विगत दिनों बीजापुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या को लेकर कड़ी निंदा करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष, कमल चौहान जानू जिला सचिव, कैज़ार अली जिला कोषाध्यक्ष, सहदेव सिंह सिदार ब्लाक अध्यक्ष, धर्मेंद्र साहू तहसील अध्यक्ष भटगांव, शैलेन्द्र देवांगन तहसील अध्यक्ष बिलाईगढ़,  राहुल पांडे तहसील अध्यक्ष सरसीवा, रूपनारायण ठाकुर जिला सहसचिव , दरस टंडन वरिष्ठ पत्रकार, धनेश यादव, रमेश साहू, प्रकाशधर दिवान, रमेश मनहर , योगेश केशरवानी, मुकेश, रामदुलार साहू, सुरेश रघु, उमाशंकर धीवर, बसंत सोनी, गनपत बंजारे, गोपी अजय, के.पी.पटेल, युवराज निराला, धनीराम निराला, सतीश रात्रे,  सोनू साहू, देव नारायण साहू, गुलाब दीवान, संजय यादव, सहित संघ के पत्रकार गढ़ मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button