व्यापारसामाजिक

ग्रामीण महिलाओं के लिए मासिक निःशुल्क कार ड्रायविंग 27 जनवरी से प्रारंभ



अगरबत्ती निर्माण और मशरुम उत्पादन का भी दस दिवसीय प्रशिक्षण

प्रशिक्षण अवधि में रायगढ़ में ठहरने, खाने एवं सीखने की व्यवस्था निशुल्क

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2025/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत लीड बैंक भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रायगढ़ में 27 जनवरी से एक माह तक चार पहिया मोटर (कार) वाहन प्रशिक्षण आयोजित की जानी है, प्रशिक्षण कार्यकम के लिये पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी और मोबाइल नम्बर 7974942078 पर वाट्सअप करके पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान ठहरने, खाने एवं सीखने की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क हैं।



इसी प्रकार दस दिवसीय प्रशिक्षण, अगरबत्ती निर्माण का 27 जनवरी से और मशरुम उत्पादन का 29 जनवरी से शुरुआत होगा। यह प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण पश्चात् प्रमाण पत्र दिया जायेगा। व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जाता हैं।

इस प्रशिक्षण के लिये रायगढ़ एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवती एवं महिला को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं कम से कम 08 वीं पास होना अनिवार्य हैं। प्रशिक्षाणार्थी अपने साथ अंकसूची, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, रोजगार गारंटी जॉब कार्ड, बैंक पासबुक एवं 05 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो लेकर भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टी.वी. टॉवर रोड़ क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये 35-35 सीट निर्धारित हैं। विशेष रोजगार गारंटी के तहत् एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन कार्य किया हैं, तो उसे रोजगार गारंटी के तहत् प्रति दिवस 243 की दर भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button