
दो साल तक कार्यकारी अध्यक्ष पद रहे मिली नई जिम्मेदारी से पार्टी संगठन होगी मजबूत
सरिया:- लंबे समय लगभग दो साल कार्यकारी अध्यक्ष बने रहने के बाद आज मकर संक्रान्ति के पावन अवसर 14 जनवरी बुधवार को सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा किया गया और उग्रसेन साहू की नियुक्ति किया गया ग्राम साल्हेओना निवासी एक गाँव के छोटे से परिवार से रहने वाले है बताया गया की उग्रसेन साहू को 29 फरवरी 2024 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था उग्रसेन ने कार्यकाल मे पार्टी संगठन को एक सूत्र मे पिरो कर कई बैठके धरना आंदोलन ज्ञापन पार्टी के दिशा निर्देश पर कर चुके है। आज उनकी कार्य शैली को देख उनको सरिया ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है सरिया क्षेत्र के सभी बूथ सेक्टर मंडल ब्लॉक के सभी वर्शिष्ठ जन कार्य कर्ता ओ मे खुशी की लहर है सभी काँग्रेस जनों के सहयोग से पार्टी संगठन मजबूत होगा। इस नियुक्ति से उग्रसेन साहू ने प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सारंगढ बिलाई जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह आहूजा का आभार जताया एवं सभी बूथ सेक्टर मंडल ब्लॉक जिला के सम्मान निय जन क्षेत्र के कार्य कर्ता साथियों का दिल से धन्यवाद सह आभार ज्ञापित किया।






