
बरमकेला: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव इन दिनों जोरो पर हैं, ऐसे में प्रत्यासियों नामांकन भरने में काफी उत्साहित है। इसी तारतम्य में आज जनपद पंचायत बरमकेला में जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से फूलबाई सुभाष चौहान ने नामांकन भर लिया है। कार्यकर्ताओं का भी भरी समर्थन देखने को मिला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में आने वाले सभी गांव से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फूलबाई सुभाष चौहान वर्तमान में ग्राम पंचायत अमेरी के सरपंच थे। और उनकी सासु मां जो की अलग अलग जनपद पंचायत क्षेत्र से जनपद सदस्य रह चुकी है। अभी वे स्वयं जनपद पंचायत क्षेत्र में आकर जनताओं की सेवा करने भारी आतुर है। और कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा गया। भारी संख्या में कार्यकर्ता भी नामांकन दाखिल करने उनके साथ उपस्थित रहे।







