सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

स्वतंत्र भारत न्यूज 24 की रिपोर्ट का असर: सूरजगढ़ पुलिया पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, विभाग और ठेकेदार मौके पर जुटे

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- स्वतंत्र भारत न्यूज 24 द्वारा “सूरजगढ़ पुलिया की जर्जर हालत” पर प्रकाशित खबर का बड़ा असर अब सामने आया है। खबर के प्रसारण के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिया और सड़क की मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी है। खबर प्रकाशित होने के केवल 24 घंटे के भीतर ही संबंधित विभाग ने भारत इंटरप्राइजेज ठेका कंपनी को तत्काल मरम्मत शुरू करने के निर्देश जारी किए।

महानदी पर स्थित सूरजगढ़ पुलिया लंबे समय से खराब हालत में थी। जगह-जगह बने गड्ढे और बाहर निकले सरिए लोगों के लिए खतरा बन गए थे। स्वतंत्र भारत न्यूज ने इस लापरवाही को उजागर करते हुए विभाग से कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया।



भारत इंटरप्राइजेज के जीएम साव ने बताया कि शुक्रवार से ही पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे खुद साइट पर मौजूद हैं और पीडब्ल्यूडी विभाग के तकनीशियन नितिन मिश्रा के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित किया जा रहा है। कंपनी ने एक सप्ताह के भीतर सभी गड्ढों को दुरुस्त करने का भरोसा दिया है।

जीएम साव ने जनता से अपील की कि मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिन हिस्सों की मरम्मत हो चुकी है, उन्हें पूरी तरह सूखने में कुछ समय लगता है, इसलिए वाहन चालक सावधानी से चलें ताकि कर्मचारियों को असुविधा न हो और कार्य की गुणवत्ता बनी रहे।



विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरम्मत की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने स्वतंत्र भारत न्यूज 24 की रिपोर्टिंग की सराहना की और कहा कि मीडिया की सक्रियता से वर्षों से लंबित समस्या का समाधान अब शुरू हुआ है। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिया की मरम्मत जल्द पूरी होगी और राहगीरों को राहत मिलेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button