चुनावराजनीतिसामाजिक

श्रीमती सुनीता कपिल नायक बांसुरी छाप को मिल रहा जनता का भारी समर्थन

बरमकेला/सुधीर चौहान:- बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इस बार भाजपा से सीता नायक तो कांग्रेस से सत्यभामा नायक वही निर्दलीय से धनेश्वरी और सुनीता नायक मैदान में उतर चुकी है, और डोर टू डोर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं । इसी कड़ी में श्रीमती सुनीता कपिल नायक बांसुरी चुनाव चिन्ह में वोट मांगने लगातार जनसंपर्क कर लोगो से आशीर्वाद मांग रही हैं। और अपने विजन को सामने रख रही हैं।

जनता से मिल रहा भारी समर्थन

सुनीता कपिल नायक को नगरवासियों से अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। उनका सीधा जुड़ाव प्रत्येक वर्ग के लोगों से है, उनकी छवि एक स्वच्छ और योग्य प्रत्याशी की है। उनके पिता पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य किए है जिसका सकारात्मक प्रभाव अब उनकी उम्मीदवारी पर भी पड़ रहा है। जनता को विश्वास है कि यदि वे विजयी होती हैं, तो नगर का विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

मजबूत इरादे और विकास पर फोकस

सुनीता कपिल नायक ने अपने चुनाव प्रचार में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों पर जोर दिया है। वे जनता से वादा कर रही हैं कि यदि उन्हें एक मौका दिया जाता है, तो नगर के विकास को और गति मिलेगी। उनकी ईमानदार और जनसेवी छवि उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है।

नगर पंचायत चुनाव में बांसुरी छाप को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता पर कितना असर डालता है और क्या श्रीमती सुनीता कपिल नायक को विजयश्री मिलती है या नहीं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button