
सारंगढ़/सुधीर चौहान: जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में अजय जवाहर नायक ने गोबरसिंघा, गिरहुलपाली, मारोदरहा, डबरा में धुआंधार जन संपर्क किया और अपने पक्ष में वोट मांगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर मौजूद रहे। भारी उत्साह के साथ कार्यकर्ता व ग्रामीण साथ दे रहे है।

अजय नायक ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी, जिसमें सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरतें शामिल हैं।

नायक ने वादा किया कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वे क्षेत्र में ठोस विकास कार्य करेंगे और सभी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा गया और अजय जवाहर नायक को अपना समर्थन देने की बात कही।








