
सारंगढ़:- जिला पंचायत क्षेत्र क 02 से सदस्य पद हेतु भाजपा प्रत्यासी युवा,ऊर्जावान,शिक्षित एवं सब के चहेते योग्य प्रत्याशी अजय जवाहर नायक ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने दो पत्ती छाप में वोट देने अपील कर रहे हैं। इस अभियान के तहत उन्होंने जलगढ़ अमुर्रा क्षेत्र में गांव-गांव, घर-घर जाकर जनता से संपर्क साधा और उन्हें भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अजय जवाहर नायक के समर्थन में वोट देने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी अजय जवाहर नायक ने जनसंपर्क यात्रा में लोगों से मिलकर उनके मुद्दों को सुना और हर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। उन्होंने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को बेहतर सुविधा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका कहना था कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है और हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रतीक चिन्ह ‘दो पत्ती’ के साथ प्रचार प्रसार किया, जिससे क्षेत्रवासियों में भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास और उत्साह देखने को मिला। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
अजय जवाहर नायक के जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र के भाजपा की ताकत और समर्थन में काफी वृद्धि हुई है। उनकी निष्ठा, ईमानदारी और विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए लोग उन्हें अपनी आवाज बनाने का विश्वास जताते हुए उनका समर्थन कर रहे हैं।






