चुनावराजनीतिसामाजिक

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती सरिता मुरारी नायक डोर टू डोर पहुंच कर रही सघन जनसंपर्क


सरिया/सुधीर चौहान:- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सरिता मुरारी नायक का पतंग छाप जनसंपर्क अभियान तेजी से जारी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान सरिता मुरारी नायक लगातार लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और हर मूलभूत सुविधा को पूरा करने का भरोसा दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता ने अपनी परेशानियां साझा कीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।

आज के दौरे में सैकड़ों महिलाओं ने उनका समर्थन किया और उनके साथ खड़ी नजर आईं। महिलाओं का यह अपार समर्थन दर्शाता है कि ग्रामीण विकास और महिलाओं की भागीदारी को लेकर जनता में सकारात्मक उम्मीदें हैं। ओपी जी के करीबी होने का भी लाभ मिल सकता है नायक जी को।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में चुनावी माहौल गर्मा गया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता मुरारी नायक गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और पतंग छाप चुनाव चिन्ह पर समर्थन मांग रही हैं। ग्रामीण जनता, विशेष रूप से महिलाओं का, उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

जनसंपर्क अभियान के तहत श्रीमती सरिता मुरारी नायक ने भूलमुड़ा, कंचनपुर, कन्दुरपली, बरपाली, नौघटा, पिहरा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने विश्वास की भावना व्यक्त की।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button