
सारंगढ़/सुधीर चौहान:- जिले के बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं,ऐसे में प्रत्याशियों और पार्षदों की धड़कनें काफी तेज हो गई हैं। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष चुनने निर्णय लिया है, जिसके परिणाम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद हैं और कल इनका खुलासा होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में थे, चारो प्रत्यासी में कड़ी मुकबला देखने को मिली थी। जिनकी किस्मत का फैसला कुछ ही घंटो में आज होने वाला है। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से कई प्रकार के वादे किए हैं, जिनमें नगर के विकास,बिजली,पानी,सड़क, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं में सुधार, और पारदर्शी प्रशासन शामिल हैं। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि जनता ने किस प्रत्याशी पर भरोसा विश्वास किया है। किसे अपनी अध्यक्ष चुनकर उसकी सर पर ताज की कुर्सी सौंपने का निर्णय लिया है ये कुछ ही पल में सब के सामने आने वाली है।
चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही नगर के विकास की दिशा तय होगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष के सामने नगर के विकास, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क सुधार, और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। जनता ने अपने मत के माध्यम से जो संदेश दिया है, वह कल स्पष्ट हो जाएगा, और इसके साथ ही नगर के भविष्य की दिशा भी निर्धारित होगी।
प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थक भी परिणामों को लेकर उत्साहित हैं और अपनी-अपनी जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। आज के नतीजे यह तय करेंगे कि बरमकेला नगर पंचायत की बागडोर किसके हाथ में होगी और नगर में विकास की गंगा बहाने वाली है।






