कानूनजानवरदुर्घटनासामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

सियार का गांव के ग्रामीणों पर अचानक हमला हमले से दर्जनो ग्रामीण हुए घायल

गौरेला के जोगीसार की घटना जिन्हें निजी साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया,वन विभाग का अमला घटना स्थल पर पहुंचा

गौरेला – बता दे की जिला  गौरेला पेंड्रा मरवाही में भालुओं के हमले से कई ग्रामीण जान से हाथ धो बैठे हैं भालू रिहायशी इलाकों में भी जाकर हमला करते रहे हैं जामवंत परियोजना का कोई असर दिख नहीं रहा है वहीं अब हाथी का भी आतंक इतना ज्यादा है की कई क्षेत्रों के लोग डरे सहमे रहते हैं कभी भी हाथी आते हैं घर तोड़ देते हैं कई लोग जान गवा चुके हैं वही अब जंगली सियारों का भी आतंक शुरू हो गया घटना  गौरेला के जोगीसार इलाके की है। बीते रात को उस समय हड़कंप मच गया जब 1 जंगली सियार गांव की रिहायसी बस्ती में आ धमका और आधा दर्जन से  अधिक ग्रामीणों पर हमला कर नोचने और काटने लगा।

जंगली सियार के अचानक हुए हमले से गाँव के आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए थे जिन्हें घटना के बाद निजी साधन से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है

सियार के काटे जाने का यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार गांव का है जहां पर रात को अंधेरा होने के बाद गांव की रिहाइसी बस्ती में जंगल से एक सियार पहुंच गया और एक के बाद एक लोगों पर हमला करता रहा।

सियार के हमले से घायल पुरूष महिला और बच्चे भी हैं सियार के द्वारा हमला करने की जानकारी मिलते ही वन विभाग अमला  भी मौके पर पहुंचा पर सियार जंगल की ओर वापस लौट गया वहीं इस हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां पर सभी का इलाज जारी है तो कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है,,ग्रामीण का मानना है कि वह  सियार पागल हो सकता हैं और रात का फायदा उठाकर गांव की बस्ती में पहुंचा और ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले सियार ने ग्रामीण पर हमला बोल दिया वही  सियार ने घर के अंदर सो रहे युवक पर भी हमला कर दिया है।फिलहाल जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button