चुनावराजनीतिसामाजिक

देवगांव बाजार चौक में ओपी चौधरी ने अजय जवाहर के पक्ष में मतदान करने की अपील की

जनपद और जिला पंचायत के साथ सारंगढ़ का विकास अब आपके हाथों में- ओपी चौधरी

बरमकेला/सुधीर चौहान:- सारंगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के ग्राम देवगांव में यूथ आईकॉन रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एवं वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का आगमन हुआ। ओपी चौधरी के आगमन पर उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में बृहद भीड़ जुटी तो सोशल मीडिया में भी पूरे समय ओ पी चौधरी छाए रहे। उन्होंने खुले मंच पर आम जनता से आह्वान किया और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 को दो पत्ती छाप में सारंगढ़ के विकास और ग्रामीण विकास के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने आम जनता से अपने सीधे-साधे अंदाज में ठेठ छत्तीसगढ़िया लहजे में यह बया कर दिया कि वित्त विभाग मेरे पास है और आप भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को जीताकर भेजिए अपने गांव और सारंगढ़ का विकास खुद कराईए। सारंगढ़ में जो कमीशन खोरी चल रही है गौण खनिज में व्याप्त भ्रष्टाचार है उसे हम बंद कर देंगे। गुंडागर्दी सट्टा बाजी और कमीशन खोरी पूरी तरीके से बंद होगा। बहुत मुश्किल से हमारी सरकार ने गौण खनिज के करोड़ों रुपए की राशि को रोका यह आपकी राशि है और यह जनता के बीच में जाएगी। इस पर कमीशन खोरी करने का हक किसी को नहीं है। भाजपा के नेताओं को जिताइए यह राशि और इससे ज्यादा राशि आपके क्षेत्र में विकास के नाम पर दी जाएगी। बरमकेला की जनता भयभीत है अब आपको डरने की जरूरत नहीं हम सब आपके साथ हैं।

साथ ही जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 बीडीसी के लिए श्रीमती गणेशी बहन जी जिनका बरगद छाप है उन्हे मतदान करें और प्रचंड रूप से विजई बनाए।

आसपास के क्षेत्र में पूरे जिले में जितने भी भाजपा के समर्थित प्रत्याशी जिला जनपद में खड़े हुए हैं उन्हें मतदान करें अजय जवाहर नायक जी आपके क्षेत्र के विकास के लिए आगे आए हैं। आप इन्हें जीता कर भेजिए वित्त विभाग में मैं बैठा हूं आपको किसी भी प्रकार की फंड की कमी नहीं होगी, सबका साथ सबका विकास।

गौरतलब हो की उनके पक्ष में जिस प्रकार से ओ पी चौधरी ने खुले मंच से उद्घोष किया कहीं ना कहीं सारंगढ़ के विकास के ताले की चाबी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 दिखाई दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button