
देवगांव: ग्राम पंचायत देवगांव में सरपंच पद के चुनाव मे तपस्विनी सुरेश इजारदार ने जीत दर्ज की है । ग्रामीणों ने तालाचाबी छाप पर मुहर लगा कर तपस्विनी सुरेश इजारदार को भरी मतों से विजय बनाया ।
विकास में होगी बढ़ोतरी
ग्राम पंचायत देवगांव के नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश इजारदार ने अपनी जीत के लिए ग्राम वासियों को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया साथ में उन्होंने बड़े बुजुर्गों के साथ ग्राम वासियों और सभी मतदाताओं को धन्यवाद अर्पित किया उन्होंने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि आज के इस चुनाव के परिणाम के बाद आपने मुझे सरपंच के रूप पर चुना है इस पर मैं पूरी तरह खड़ा उतरूंगा और जो जो वादे हमने किए हैं उन सब को पूरा करके गांव को विकास के प्रति आगे बढ़ाऊंगा ।






