कानूनशिक्षासामाजिक

बजट प्रतिक्रिय: 3% डीए वृद्धि का स्वागत लेकिन मोदी जी के गारंटी के अनुरूप नही- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़



रायगढ़/सुधीर चौहान:- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में शिक्षकों व कर्मचारियों को मार्च 2025 से 3% महंगाई भत्ता देने की घोषणा स्वागतेय है, किन्तु महंगाई भत्ता के लंबित एरियर्स को सीजीपीएफ में जमा किया जाना था। शिक्षक व कर्मचारियों की भर्ती व शिक्षा उन्नयन के लिए PMSHRI पीएमश्री शाला उन्नयन की घोषणा सकारात्मक है।


उक्त बजट पर रायगढ़ टीचर्स एसोसिएशन  के प्रमुख पदाधिकारी क्रमशः गुरुदेव राठौर प्रदेश महामंत्री,श्रीमती सपना दुबे प्रदेश सहसचिव,बिनेश भगत प्रदेश संगठन सहसचिव,नेतराम साहू जिलाध्यक्ष,श्रीमती गायत्री ठाकुर जिला महिला प्रमुख, भोलाशंकर पटेल जिला संयोजक, गुरुनाथ जांगड़े वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पंचराम यादव उपाध्यक्ष,लिंगराज बेहरा उपाध्यक्ष,नोहर सिंह सिदार जिला सचिव, श्रीमती रश्मि साहू कोषाध्यक्ष ,श्रीमती मंजू अवस्थी,विजय पटेल,भूपेश पंडा,सच्चिदानंद पुरसेठ जिला महासचिव,संतोष कुमार पटेल ब्लॉक अध्यक्ष-रायगढ़,गुरु चरण भगत ब्लॉक अध्यक्ष तमनार,लक्ष्मी प्रसाद धुर्वे नगर अध्यक्ष रायगढ़,सुनील पटेल अध्यक्ष घरघोड़ा,खगेश्वर पटेल, अध्यक्ष खरसिया,नरेंद्र चौहान अध्यक्ष पुसौर रामनिवास मिरी तहसील अध्यक्षहै लैलूंगा,भवन साय पोर्ते अध्यक्ष लैलूंगा,हेतराम पटेल कार्य. अध्यक्ष तमनार, सेवकराम मोहले जिला संगठन मंत्री,श्रीमती प्रेमा सिदार एवं अन्य ने भी  कहा है कि एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना करने व सरकार से मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान करने, शिक्षक समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक वेतन निर्धारण करने सहित कैशलेश चिकित्सा सुविधा की उम्मीद थी जो पूरी नही हुई जिससे शिक्षकों में उत्साह नही है।
उकताशय की जानकारी छत्तीसगढ़  टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़ से बिनेश भगत प्रदेश संगठन सहसचिव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया है।

बिनेश भगत
प्रदेश संगठन सहसचिव
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन
जिला -रायगढ़

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button