
बरमकेला:- विकासखंड बरमकेला के चौहान(गाड़ा) समाज कनकीडीपा सेक्टर का बैठक दिनांक 01.03.2023 दिन बुधवार को शाम 06 बजे कनकीडीपा के कोसाबाड़ी मैं आयोजित किया गया था जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया जिसमें बुदेली , खिचरी, बेंगची,प्रधानपुर, कनकीडीपा, सिंघारी कुम्हारी, मेडरा अठगवहा के सामाजिक कार्यकर्ता गण व अनु. जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनीतराम चौहान शामिल हुए।

साथ ही कोर कमेटी के सदस्य, चूढ़ामणि चौहान गुरुजी, कार्तिक राम चौहान, धर्मेद्र चौहान, गोवर्धन चौहान एव उपस्थित बैठक मैं सामाजिक सदस्यों के द्वारा कनकीडीपा अठगवाह सेक्टर का चुनाव करवाया गया जिसमें अठगवाह क्षेत्र के नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार है:-
अध्यक्ष सूरज चौहान कुम्हारी,उपाध्यक्ष कुमार चौहान बुदेली,सचिव सुभाष चौहान प्रधानपुर,सह सचिव रोहित चौहान बुदेली,मीडिया प्रभारी रवि चौहान खिचरी,कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद चौहान सिघारी,सूचना प्रभारी बल्लभ चौहान बेंगची को बनाया गया।






