
रायगढ़:- जिले के पुसौर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने महिला दिवस के अवसरपर ग्राम मिडमिडा में सभी जनपद सदस्य और क्षेत्र की महिलाओं का हाईस्कूल प्रांगण में सम्मान करते हुए साड़ी भेट की और सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान की अपने बीच पाकर बहुत खुश हुई।

श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान पहली बार राजनीति क्षेत्र में कदम रखी और निर्विरोध जनपद सदस्य बनने के बाद जनपद अध्यक्ष पद भी जीती है और श्रीमती चौहान ने जितने के बाद अपने समर्थकों और क्षेत्र की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत न केवल उनकी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है।

उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा,सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगी।







