राजनीतिसामाजिक

भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया




बरमकेला:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दिन भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है,
आज बरमकेला विकासखंड में भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर अभिलाषा कैलाश नायक द्वारा आज अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत जिसमें अपने क्षेत्र के कर्रोकोट, बड़े नावापारा , रिसोरा, कोतरा, के पोलिंग बूथ में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस को कार्यकर्ताओं के साथ एवं गांव के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य इन गांव में भ्रमण करते हुए घर-घर एवं सभा लेकर भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। डॉ अभिलाषा नायक को ग्रामीण अपने बीच पाकर गमछा भेंट कर फूल माला पहनकर स्वागत सम्मान किया ।




सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अभिलाषा कैलाश नायक ने कहा- जनसंघ से भाजपा तक भारतीय जनता पार्टी ने देश हित में काम किया है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।



श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु  देव सायं व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा पूर्ण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक युवा माताएं बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



इस अवसर पर डॉ अभिलाषा कैलाश नायक भाजपा जिला पंचायत सदस्य, गजानंद गढ़तिया,चंद्रमणि पटेल, गुणसागर पटेल, विद्या प्रधान ,दूरबादल प्रधान, अक्षय साहू, निलेश डनसेना, गुडनिधि पटेल, केदार पटेल, सुशील साहा ,उत्तम साव, सिद्धांत महंत, एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button