
बरमकेला:- आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के ग्राम पंचायत कुम्हारी एवं आश्रित ग्राम मेडरा में ‘मोर दुआर साय सरकार’ महाभियान के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण में भाग लिया, मेरे द्वारा ग्राम कुम्हारी वार्ड क्रमांक 05 (डीपापारा मोहल्ला) के पात्र परिवारों में श्रीमती तिजामती सिदार एवं विशाखा चौहान के घर जाकर सर्वे की शुरुआत कराया गया। सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया ।

सर्वे कार्य में श्रीमती गणेशी चौहान बीडीसी, श्रीमती सरस्वती रामसागर पटेल सरपंच, श्रीमती इन्द्रमती पटेल उपसरपंच, श्रीमती निराबाई सारथी पंच, श्री तुलाराम पटेल पंच, अंजूलता पटेल पंचायत स्तर से श्री राजपाल चौहान (ग्राम रोजगार सहायक), श्री दयाराम पटेल (आवास मित्र), श्रीमती सविता पटेल (कृषि मित्र) सभी शामिल रहे।।







