राजनीतिसम्मानसामाजिक

सुशासन का प्रमाण संवाद से समाधान: रूचिदा में आयोजित सुशासन तिहार के तृतीय चरण के समाधान शिविर में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान

किसानों को बांटें ऋण पुस्तिका व स्कूली बच्चों को दिया जाति प्रमाण पत्र

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत नवजात शिशुओं को किया कीट वितरण

पुसौर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की पहल पर प्रदेश भर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण किए जा रहे हैं। शुसासन तिहार समाधन शिवर रुचिदा में सफल मंच सांचेलान भुवनेश्वर चौहान सीएसी क्लस्टर औरदा द्वारा कीया गया।

आज जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूचिदा में आयोजित सुशासन तिहार के तृतीय चरण के तहत आयोजित समाधान शिविर के कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान सम्मिलित हुई और स्कूल के बच्चों को जाति प्रमाण एवं किसानों को ऋण पुस्तिका बांटी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत नवजात शिशु बच्चियों को कीट वितरण करके उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी जिनके घर नवजात शिशु बेटी जन्म देगी उनको मैं कीट वितरण करुँगी l

इस दौरान सम्मानित क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत होकर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी पटेल, छाया विधायक महेश साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती खीरमती चौहान, सूपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार छत्तर,जिला रायगढ़ के एडीएम, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ, एसडीएम,तहसीलदार, जनपद सीईओ,सहित समस्त अधिकारी गण एवं समस्त जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button