
रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ रासेयो इकाई के तत्वावधान में कॉलेज के चेयरमैन शिरीष सारडा, सचिव तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण ,प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो भरत सिदार के नेतृत्व में रासेयो स्वयं सेवक एवं कॉलेज के अन्य छात्र छात्राओं ने दिनांक 12अगस्त 2023 को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् आगामी विधान सभा चुनाव में अपने मत का शत् प्रतिशत उपयोग व मतदान करने हेतु कॉलेज से बाईक व स्कूटी रैली निकालकर राहगीरों व ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ सहित छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।






