राजनीतिसरकारसामाजिक

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अस्मिता और राष्ट्रीयता के प्रतीक:- संजय भूषण पांडेय

पाक को नापाक करतूतों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा

सारंगढ़:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ही कड़े और बड़े फैसले ले सकते है। उनके लिए राष्ट्र प्रथम है। राष्ट्र का चतुर्दिक विकास और नागरिकों की सुरक्षा  उनकी सर्वोच्च  प्राथमिकता है। विगत दिवस पाकिस्तान ने जो नापाक हरकते किया है उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश की अस्मिता और राष्ट्रीयता के प्रतीक है। जिसने भी हमारी माताओं और बहनों की मांग से सिंदूर मिटाया है मोदी जी उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे। उक्त बातें जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकतों की  मुंहतोड जवाब हमारी जाबांज सेना वीरता और बहादुरी के साथ दे रही है।देश और नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सबके आज  देश और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। देश के एक एक नागरिकों  को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ अपनी भूमिका सुनिश्चित करने होंगे। उन्होंने कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है ऐसे में हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र की अस्मिता और  सुरक्षा के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में सहभागिता सुनिश्चित करना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हम सबकी भावनाओं से जुड़ा हुआ है।सिंदूर भारतीय अस्मिता का प्रतीक है हमारी माताओं और बहनों का अभिमान है। इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि जिसने माताओं और बहनों की मांग से सिंदूर मिटाया है उसे नेस्तानाबूद करना है। जब जब राष्ट्र पर संकट आया है भारतीय नागरिक देश की रक्षा के लिए सामने आया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button