
बरमकेला:- ओड़ीसा के बरगढ़ संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कक्षा 12 वीं में मुस्कान अग्रवाल ने 96% अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया है l पिता सोनू सिंह अग्रवाल जो की छत्तीसगढ़ के सरिया अंचल के जानेमाने बिजनेसमैन है। मुस्कान अग्रवाल छत्तीसगढ़ के होते हुए उड़ीसा के बरगढ़ संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में अपना खिताब जमाया है।

अग्रवाल जी विद्यालय के शिक्षण और घर में रहकर ही पारिवारिक वातावरण से पढ़ाई की बिना बाहरी ट्यूशन के पढ़ाई कर शानदार उपलब्धि हासिल किया है। रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले सरिया क्षेत्र के बोंदा निवासी कुमारी मुस्कान अग्रवाल की यह कामयाबी पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अग्रवाल समाज को गौरवान्वित किया है l

इस शानदार सफलता के पीछे उनके पूरे परिवार व शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनवरत प्रयासरत हैं l बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करेगी l उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार,विद्यालय तथा अग्रवाल समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







