कृषिव्यापारसामाजिक

सेवा सहकारी समिति कनकबीरा व उप केंद्र बोहरबहाल क्षेत्र के किसानों का खाद बीज व नगद केसीसी की समस्या को लेकर किया मंडी प्रांगण में बैठक

सारंगढ़:- जिले के कानकबीरा सेवा सहकारी समिति क्षेत्र अंतर्गत आने वाले किसानों के द्वारा खाद् बीज व नगद केसीसी को लेकर मंडी प्रांगण  कनकबीरा में बैठक का आयोजन किया गया था। यह बैठक समिति से किसानों को सही समय में खाद बीज व नगद केसीसी नहीं मिलने के कारण रखा गया था। बता दे की कनकबीरा सेवा सहकारी समिति हमेशा अ नियमितता व करप्शन को लेकर जिले में चर्चा की विषय बनी रहती है। इसको लेकर किसान काफी परेशान नजर आ रहे है इस वर्ष भी किसान नगद केसीसी व खाद, बीज, के लिए दरबदर भटकने पर मजबूर हैं क्योंकि कनकबीरा सेवा सहकारी समिति व उप केंद्र बिहारबहाल में ना तो कोई प्रबंधक है और नहीं किसी पूर्ण रूप से न ही वित्तीय प्रभार दिया गया है जिसको लेकर  किसानों को काफी दिक्कत्तो  का सामना करना पड़ रहा है ।

विदित हो कि उप केंद्र बोहराबहाल में  बहुचर्चित बोगस धान खरीदी की भांडा फोड़ होने के चलते कार्यवाही की डर से  प्रबंधक फरार है बावजूद इसके कनकबीरा समिति में किसी को पूर्ण व वित्तीय प्रभार ना मिलने से किसी  भी प्रकार का किसानों को समिति से लाभ नहीं मिल रहा है जिससे किसान काफी परेशान व हताश नजर आ रहे है।

पढ़िए क्या कहते हैं क्षेत्र के किसान…

कनकबीरा सेवा सहकारी समिति व उपकेंद्र बोहराबहाल अंतर्गत किसानों का कहना है कि हमारा यह समिति कुछ न कुछ खामियां को ले कर हमेशा सुर्खीयां  बटोरती है जिसका खामयाजा हम किसानों को भुगताना पड़ता है ना तो हमे समय में नगद केसीसी न ही खाद बीज उपलब्ध हो पाती है इसको लेकर हमने  विभागीय अधिकारियों को भी शिकायत करने के बावजूद न ही इन पर कार्यवाही होता है और ना ही हमर स्मास्यायो की समाधान होता है जिसकी लेकर किसानों   को खेती बाड़ी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों यह कहना है कि साशन प्रशासन द्वारा हमारी समस्यायों का जल्द निराकरण नहीं करने पर हम किसानों के द्वारा चक्का जाम व उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगे अतः जिले के संवेदनशील कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि हमारी समस्यायों का जल्द समाधान कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे जिसको लेकर आज किसानों द्वारा मंडी प्रांगण में बिथक कर उचित निर्णय लिया गया आज के बैठक में मुख्य रूप से  सुंदर लाल पटेल,गिरजा पटेल, श्याम पटेल, गणेश राम पटेल, रूपधार नायक, मनबोध पटेल, तुला राम पटेल, अनिल पटेल, भगत राम पटेल, अमृत पटेल, नारद नायक , प्रतीक पटेल ,एवम अन्य किसान उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button