शिक्षा

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी: डीईओ पटेल

सारंगढ़:- सरकारी स्कूलों मे अध्ययरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने,कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे तथा आवश्यकतानुसार शिक्षकों की पदस्थापना की अवधारणा  को सुनिश्चित करने राज्य सरकार ने शिक्षकों और स्कूलों के लिए युक्तियुक्तकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा में होगी। किसी भी स्कूल या शिक्षकों के  प्रति भेदभाव या दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही  नहीं किया जाएगा। शिक्षक किसी भी बहकावे या  गलतफहमी में न आए। अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना यथासंभव जिले के भीतर ही की जाएगी।उक्त बातें जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने युक्तियुक्तकरण के संबंध में विभिन्न शैक्षिक संगठनों के साथ वार्ता के दरम्यान बोले।

डीईओ पटेल ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि की भी विद्यालय शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय  न रहे। इसी प्रकार जहां आवश्यकता से ज्यादा शिक्षक हैं उन्हें शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थाना की जाएगी।उन्होंने कहा कि स्कूलों की युक्तियुक्तकरण और अतिशेष शिक्षकों की चिन्हांकन पूरी पारदर्शिता और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा हैं। किसी भी स्कूल या शिक्षकों की चिन्हांकन में भेदभाव,पक्षपात या दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही नहीं किया जाएगा।  डीईओ पटेल ने शिक्षक संघ को आश्वस्त किया कि चिन्हांकित अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना यथासंभव जिले के भीतर ही किया जाएगा। पदस्थापना रिक्त पदों या शिक्षकों की आवश्यकतानुसार स्कूलों में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। पदस्थापना में किसी भी प्रकार की विसंगति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी होने से शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी।बच्चों के अध्यापन हेतु सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक  उपलब्ध होने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक मिलेगा और बच्चों के पढ़ाई  स्तर में  सुधार होगी। विकास खंड शिक्षा अधिकारी एलपी बरमकेला  नरेंद्र जांगड़े ने बताया कि बरमकेला विकासखंड में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। अतिशेष शिक्षकों की चिन्हांकन उपरांत दावा आपत्ति मंगाया हैं ताकि गलती की गुंजाइश न रहें। उन्होंने कहा कि लोक शिक्षण संचनालय रायपुर से जारी  दिशा निर्देशों के अनुसार युक्तियुक्तकरण की सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कमोवेश तीनों विकासखंडों में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया जिला कलेक्टर के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल के मार्गदर्शन में निष्पक्षता से किया जा रहा है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button