
रायगढ़:- जैसे ही पहली बारिश गिरी, वैसे ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता की कलई खुल गई. छुहीपाली से जूनाडीह की ओर जाने वाली नई बनी सड़क, जो महज एक महीने पहले ही तैयार की गई थी, पहली ही बारिश में धसक गई. सड़क के बीच बहुत सारे छोटे छोटे गढ़ढे बन गए ।

लाखों रुपए की लागत से बनने वाली ये सड़कें स्तरहीन और निम्न दर्जे की बन रही है. जिन सड़कों को कम से कम 5 बार के लिए अच्छी स्थिति में होने का दावा विभाग कर रहा है, उन सड़कों का आलम यह है कि बनने के 5 दिन बाद ही, साधारण हाथों से सड़कें उखड़ रही है. छुहीपाली और जूनाडीह जोड़ने वाली मार्ग का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ढंगल कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा गया . लेकिन सड़क का ज्यादातर हिस्सा गुणवत्ताहीन है. जो बनने के कुछ समय बाद ही उखड़ने लग गया है. जिसे सड़क मुंशी के द्वारा चोरी छुपे मरम्मत किया जा रहा था । तथा सरकार से उचित कार्यवाही की मांग है।






