
लैलूंगा। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटकलिया के एक नवयुवक व्यक्ति गोपाल मिंज पिता मलकराम मिंज 22 वर्ष कल शाम 6 बजे लैलूंगा मार्ग में (कटकलिया) मोटर साइकिल में अकेले तेज़ गति से और बिना हेलमेट व नशे की स्थिती में चलाने के वजह से गाडी अनियंत्रित होकर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने पर व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।
घटना स्थल पर पत्रकार योगेश चौहान पहुंच कर पीड़ित परिवार एवं थाना प्रभारी लैलूंगा को सूचना देकर शव को शव वाहन (एम्बुलेंस) पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया और पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है ।






