कानूनसामाजिक

संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा किया



संचालक शुक्ला ने सभी ठेकेदारों को कहा, काम करो नहीं तो होगा जुर्माना

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जून 2025/जल जीवन मिशन के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रविवार को सारंगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने की। बैठक में रिट्रोफिटिंग, सोलर आधारित जल योजनाएं, जल स्रोत की उपलब्धता, खनन संबंधी मुद्दों और जल संरक्षण-स्रोत संवर्धन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई और ठेकेदार कावेरी तेलंगाना संस्था ने जानकारी दी कि पहले 90 प्रतिशत काम हुआ था, जो मार्च में बह गया। इस पर संचालक ने खूब डांटा और सख्त निर्देश दिए कि कोई बहाना नहीं चलेगा, कार्य गुणवत्ता के साथ दिसम्बर 2025 तक सभी ठेकेदारों को सभी कार्य पूर्ण करना होगा, नहीं तो जुर्माना देना होगा। कावेरी तेलंगाना फर्म के ठेकेदार ने 5 और 25 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने की सहमति दी।

जिले में चल रहे जेजेएम कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संचालक शुक्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अंतर्गत हर ग्रामीण परिवार को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना लक्ष्य है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी निर्माण, गृह संयोजन की स्थिति तथा परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की

उन्होंने हर घर जल योजना अंतर्गत जितने ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय का कार्य प्रारम्भ हो चुका है उसे पंचायतों को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। इसी तरह संचालक ने विद्युत संयोजन के लिए जिन ग्राम पंचायतों में डिमांड नोट प्राप्त नहीं हुआ है वहां तत्काल डिमांड नोट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी निर्माण अप्रारम्भ होने वाले ग्रामों में कारणों की समीक्षा करते हुए उनकी शीघ्र समाधान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह जिले के 3 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत , साराडीह, कलमा और मिरोनी बैराज से 255 गांवों में पानी पहुंचेगी जिसे दिसम्बर माह तक पूर्ण करने कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण हों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि  एजेंसियां गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्य की निगरानी करें और आवश्यकतानुसार ठेकेदारों का मार्गदर्शन करें। बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले में संचालक शुक्ला को उनके निर्देशन में कार्य पूर्ण कराने की बात कही। बैठक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बिलासपुर परिक्षेत्र संजय सिंह, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रमाशंकर कश्यप, लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, विद्युत पीसी महानंदा, प्रभारी अधिकारी क्रेडा शिवेंद्र सिंह सहित सभी जनपद सीईओ, विभागीय उप अभियंता, सभी क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button