व्यापमशिक्षा

व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक और प्रयोगशाला परिचारक भर्ती विज्ञापन जारी



*आबकारी आरक्षक के लिए 27 जून और प्रयोगशाला परिचारक के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित*:

*व्यापम की वेबसाइट में कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा  आबकारी आरक्षक के 200 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसका ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट में 27 जून 2025 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आबकारी आरक्षक पद के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण निर्धारित है।

इसी प्रकार उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा 880 प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) पद के लिए 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें प्रयोगशाला परिचारक के लिए हाईस्कूल (दसवीं) उत्तीर्ण और चपरासी, चौकीदार और स्वीपर के लिए पांचवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

*व्यापम के ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को बनाना होगा प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड*

व्यापम की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को एक बार  प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल, वर्तमान और स्थाई पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि की आवश्यकता होगी। प्रोफ़ाइल आईडी पासवर्ड बनाने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन कर कोई भी भर्ती का आवेदन पत्र जमा कर सकता है, प्रवेश पत्र और रिजल्ट डाउनलोड कर सकता है।

*परीक्षा शुल्क ऑनलाइन आवेदन के समय देय और परीक्षा में शामिल होने के बाद वापस*

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

*शुल्क राशि वापसी के लिए स्वयं या विश्वासपात्र से कराएं भुगतान*

अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन भुगतान अपने बैंक खाता से करना चाहिए। यदि वे किसी कम्प्यूटर दुकान मालिक के द्वारा भुगतान कराते हैं, उनको नगद भुगतान करते हैं और अपने परीक्षा में शामिल होते हैं तो राज्य सरकार द्वारा राशि वापसी संबंधित दुकानदार के बैंक खाता में किया जाएगा और अभ्यर्थी को राशि वापसी का लाभ देना या नहीं देना दुकानदार के आचरण पर निर्भर होगा। इसलिए भुगतान के मामले में सतर्क रहें और स्वयं या अपने किसी विश्वासपात्र के बैंक खाता से भुगतान करें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button