कानूनक्राइम

मोटर सायकिल चोरी के प्रकरण में एक फरार आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता दासरथी उर्फ गुड्डु यादव पिता रामलाल यादव उम्र 28 वर्ष साकिन पंचधार, थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)

मामले का संक्षिप्त विवरण :- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-विलाईगढ़ श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में चोरी, अवैध जुआ, सट्टा, शराब में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं  उप पुलिस अधीक्षक  सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर मोटर सायकिल मोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में प्रकरण के प्रार्थी आरधनाथ भोई निवासी तोरा थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के द्वारा थाना सरिया आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि घटना दिनांक दिनांक 13.04.2025 को सुबह करीबन 08:00 बजे उसके स्वामित्व के बजाज प्लेटिना मोटर सायकिल कमांक- सी०जी० 13 यु०जी० 4778 को घटनास्थल ग्राम पंचधार से आरोपियान- 1. दासरथी उर्फ गुड्डु यादव निवासी पंचधार थाना सरिया 2. मिनकेतन बाग निवासी रूचिदा (ओडिसा) के चोरी कर ले गये हैं। प्रार्थी के उपरोक्त रिपोर्ट पर थाना सरिया में आरोपीयों के विरुद्ध अप०क०- 57/2025 धारा- 303 (2), 3(5) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान मुखबीर की सुचना पर संदेही/आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुर्व में आरोपी मिनकेतन बाग निवासी रूचिदा (ओडिसा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था जो मुख्य आरोपी दासरथी उर्फ गुड्डु यादव पिता रामलाल यादव उम्र 28 वर्ष साकिन पंचधार, थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) का फरार था जिसे मुखबीर की सुचना पर दिनांक 25.06.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर उसे आज दिनांक 26.06.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के प्रभारी थाना इंचार्ज स०उ०नि० मोतीलाल डनसेना के नेतृत्व में प्र०आर०- 30 रामकृष्ण साहु, आर० 320 लक्ष्मी नारायण पटेल एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button