
बरमकेला:- बरमकेला अंचल के किसानों को मांग के अनुसार डीएपी, यूरिया, पोटाश खाद नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और खाद विक्रेताओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपा रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की मांग की।

सेवा सहकारी समिति बड़े नावापारा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल के नेतृत्व में किसानों के ऋण केसीसी, एन सी एल में विलंब, डीएपी खाद एवं बीज की कमी के संदर्भ में प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और किसानों को आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की मांग की।

साथ ही सेवा सहकारी समिति देवगांव में महेश नायक के नेतृत्व में प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा क्षेत्र में सहकारी समितियों एवं खाद विक्रेताओं की दुकानों पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं पहुंचने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और रोजाना काम धंधे छोडक़र खाद के लिए सोसायटी का चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं करवाया जाने से किसानों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेवा सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं करवाया जाने से किसान निजी खाद विक्रेताओं के चक्कर काट रहे हैं।किसानों का समय खेत से ज्यादा समिति के सामने चक्कर काटने में बीत रहा है।






