पर्यावरणप्रदूषणराजनीतिसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

एक पेड़ मां के नाम के तहत सेवा सहकारी समिति साल्हेओना में लगाया गया पेड़

मां का प्यार भी वृक्ष जैसा ही होता है नि: स्वार्थ:- राधामोहन पाणिग्राही

पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य है:-जयरतन पटेल

रायगढ़:- विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेओना के सेवा सहकारी समिति (मंडी प्रांगण) में  वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” के तहत फलदार वृक्ष जामुन,सीताफल, बादाम तथा नीम पेड़ लगाया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता द्वय जयरतन पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही जी नें पेड़ लगाया और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि द्वय ने अपने संदेश में कहा कि मां का प्यार भी वृक्ष जैसा ही होता है निःस्वार्थ छांव देने वाला और हमेशा थामे रखने वाला।
आईए हम सब मिलकर एक वृक्ष अपनी मां के नाम लगाएं क्योंकि मां सिर्फ़ जन्म नहीं देती वो जीवन देती है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जयरतन पटेल, प्रबंधक बंशीधर पटेल,पूर्व अध्यक्ष भुवन विजय मालाकार, भाजपा के पूर्व महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही, कन्हैया पटेल, आपरेटर बासु पटेल, अनिल साहू एवं बजरंग सिदार उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button