
बरमकेला:- सारंगढ़ उपसभापति क्षेत्र के अंतर्गत गादी बघनपुर के आश्रित ग्राम बरमकेला में अठारह गढ़ फूल माली समाज का अडबहाल महासभा पश्चात प्रथम सामाजिक सम्मेलन संपन्न हुआ।
सभा की शुरुआत समाज की आराध्य देवी मां समलेश्वरी की पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के नियमावली के प्रति जागरूकता लाते हुए सभी को नियमों का पालन कर समाज के विकास में अपनी योगदन हेतु चर्चा परिचर्चा करना था।

नवनिर्वाचित सभापति की ओर से समाज के सभी पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों को शाल और पुष्पमाला से स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ समस्त पदाधिकारियों द्वारा समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखने और आगामी में समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए प्रेरक उद्बोधन दिया गया। इस दौरान सभापति परसराम पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा की समाज के विकास में सभी की अहम भूमिका होती है इसके लिए समाज के जो नियमावली है उसके बारे में सभी को जागरूकता लाना अति आवश्यक है क्योंकि जब तक नियमावली की जानकारी सभी को ना हो तब तक ना तो नियमों का पालन होगा और ना ही समाज को संगठित किया जा सकेगा इसलिए नियमों को जानना समझना अति आवश्यक है।

फरवरी 2023 की महासभा में निर्वाचन के पहले सभापति प्रत्याशी के रूप में परसराम पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा था कि यदि आप सब का समर्थन सभापति के रूप में प्राप्त होता है तो मैं सर्वप्रथम नियमावली का प्रशिक्षण (वाचन) सम्मेलन के माध्यम से करा कर नियमावली से संबंधित जागरूकता लाऊंगा। सभापति महोदय के इसी उद्बोधन को साकार करने के लिए इस सभा में नियमावली के धारा 1 से 73 बिंदुओं का वाचन कराया गया,नियमावली का वाचन को हिन्दी में गोपाल पटेल, यदु मणि पटेल,श्रीमती सुनीता पटेल घनश्याम पटेल और उड़िया में अशोक पटेल एवं कमल पटेल के द्वारा किया गया। नियमावली के अंतर्गत कुछ मुख्य बिंदुओं पर समाज के स्वजातीय बंधुओं के बीच, रिस्ता पक्का करने की समय भेंट स्वरूप कपड़ा देना एवं 30 व्यक्ति से अधिक संख्या को पूर्णतः प्रतिबंधित करना, 100 की संख्या बारात लेना, सुवासिनों के संग छोड़ने के लिए ₹1000 देने, एवं सामूहिक विवाह संबंधी चर्चा परिचर्चा किया गया।

इस सम्मेलन में पूर्व सभापति रघुमणि पटेल जी ने वर्तमान सभापति परसराम पटेल को अपना कार्यभार सौंपते हुए समाज को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं दिया गया।त वर्तमान सभापति परसराम पटेल पूर्व सभापति रघुमणि पटेल को विदाई स्वरूप भागवत गीता के साथ एक स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल प्रदान करते हुए सदैव मार्गदर्शक बनकर सहयोग प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया।
इस सम्मेलन में सचिवों के नामों की घोषणा की गई जिनमें सभापति परसराम पटेल के सभापति के सचिव के रूप में ग्राम हिर्री के शोभाचंद मालाकार,सहायक सचिव खगपति मालाकार, साहज्कारी सभापति लंबोदर पटेल के सचिव के रूप में खीरसागर मालाकार, सारंगढ़ उपसभापति के सचिव अरविंद पटेल रायगढ़ उपसभापति के सचिव दयाराम मालाकार, सरिया उपसभापति के सचिव रमेश पटेल, पुसौर उपसभापति के सचिव यदुमणि पटेल को बनाया गया।
इस सम्मेलन में पूर्व सभापति द्वय डॉ रामकुमार पटेल, रघुमणी पटेल, साहज्कारी सभापति (छत्तीसगढ़) लंबोदर पटेल,साहज्कारी सभापति (उड़ीसा) दिनबंधू पटेल उपसभापति राजू पटेल निराकार ठाकुर भागीरथ पटेल नृपमणी पटेल, शशिधर पटेल तोड़ा राम मालाकार भीचरण पटेल कमलेश पटेल, पूर्व साज्हकारी सेवकराम पटेल सभापति रघुवीर पांडे भगवानों पटेल कन्हैया पटेल टंकधर मांझी पूर्व सचिव कमल पटेल शरद पटेल वीरेंद्र पटेल पूर्व उपसभापति तपेश्वर मांझी खिरोद्र पांडे, महासभा 2023 के संयोजक रामलाल पटेल समस्त निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ समाज के सभी प्रबुद्ध जन, नारी शक्ति, युवा साथी एवं सजातीय बंधुओं की गरिमामई उपस्थिति रही।
इस सम्मेलन का सफल संचालन घनश्याम पटेल एवं खगपति मालाकार के द्वारा किया गया।






