
विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांवों के पहुंच मार्ग में पक्की रोड बनाने का विशेष मांग
महासमुंद: विधानसभा विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन निराकरण भी करा रहा है आज जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र मे जनसंपर्क कर लोगों का हालचाल जाना ग्रामीणों के द्वारा 50-60 लोगो की जनसंख्या में ग्रामीण जन चौपाल लगाकर विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू के सामने अपनी बातों को रखा समस्याओं से अवगत कराया,
ग्रामीणों ने बताया कि , अछोली से भोरिंग,अमावश,बेटुलकरी, अछोली, से अछोला, भोरिंग, जोबा से गढ़सिवनी,पीढी बिरकोनी, बरबसपुर से बड़गांव चिंगरौद बम्हनी, नांदगांव बेलसोंडा फाटक तक पहुंच मार्ग बहुत ही ज्यादा खराब है यहां pwd विभाग के अधिकारियों, विधायक व स्थानीय नेताओं को कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक रोड में कोई सुधार नहीं आया है।

यहां से स्कूली बच्चो को रोज स्कूल आने जाने में बहुत ज्यादा तकलीफ होता है व ग्रामीणों आने जाने में भी रोड खराब होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है बारिश के मौसम में खराब हुई सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए लोगों ने कहा कि यह सड़क हर साल खराब होती है। हर बार रखरखाव के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।

वहीं इस रोड पर रेत पत्थर के ओवरलोड डंपर गुजरने से भी सड़क की हालत खराब हो रही है। लेकिन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नाम पर भी महज खानापूर्ति की जाती है। उक्त सड़क पर गड्ढे बढ़ने, सड़क पर दरार आने और कई स्थानों पर सड़क के दबने से डामर की टेकरियां बनने के कारण तेज रफ्तार वाहन असंतुलित हो रहे हैं।

सड़क की हालत खराब होने के कारण कई बार दुर्घटना बढ़ रही हैं।
तब जाकर तत्काल किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने pwd अधिकारी फोन काल में बात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया इंजीनियर कहा कि स्टीमेट बनकर तैयार हो गया है जल्द से जल्द रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ करने के लिए आश्वासन दिया,






