Uncategorized
दिव्यांग के राशन कार्ड संबंधी समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 दिसंबर 2022/ आज कलेक्टर जनदर्शन में बिलाईगढ़ विकाखण्ड के पेण्ड्रावन गांव निवासी सूरज साहू पिता मुरलीधर साहू राशन कार्ड संबंधी समस्या को लेकर जिला कार्यालय आए थे। सूरज जन्म से दोनों पैरों से विकलांग है एवं उनका विकलांगता प्रतिशत 80% है। उन्हें राशन कार्ड में 10 किलो चावल मिलता है, जिसे अपडेट कराकर 35 किलो चावल मिलने की अर्हता हेतु उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को तत्काल राशन कार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें आज ही राशन कार्ड अपडेट कर प्रदान किया गया।






