राजनीतिसंगठनसामाजिक

मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा:नंदनी वर्मा



सरिया:- 2014 के बाद जबसे मोदी सरकार आयी है तब से देश में लगातार महिलाओं के सम्मान बढ़ाने का काम किया गया। पहले भी पीएम थे लेकिन इच्छाशक्ति के अभाव में पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं पर ध्यान नहीं दिया और आधी आबादी को छोड़ दिया।
उक्त बातें सरिया मण्डल भाजपा महिला मोर्चा के मण्डल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा ने कही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है, उनके केन्द्र में महिलाओं का जीवन आसान बनाना, महिलाओं को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर देना और महिला सशक्तिकरण रहा है। महिला उत्थान में जहां पुरानी धारणाओं और पुरानी मान्यताओं को तोड़ना भी पड़ा,उससे भी सरकार पीछे नहीं हटी है। सुकन्या योजना से देशभर की करोड़ों बेटियों की बेहतर भविष्य के लिए पहली बार सेविंग अकाउंट खुले हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान,प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,उज्जवला योजना,तीन तलाक़ पोनोग्राफी पर फांसी की सजा सहित कई कानून बनें अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए प्रारंभ हुई। स्वच्छ भारत अभियान से महिलाओं की गरिमा बढ़ी ही है,इससे एक सुरक्षित माहौल भी उन्हें मिला है।
मोदी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी काम,किसी भी कार्य क्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश ना हो। इसलिए माइनिंग से लेकर सेना में अग्रिम मोर्चो तक हर सेक्टर में महिलाओं की भर्ती को खोल दिया गया है। आज मुद्रा योजना की लगभग 70 प्रतिशत लाभार्थी महिला उद्यमी ही है।

महिला नहीं करेगी माफ- इस बार कांग्रेस के पत्ता साफ:सहोद्रा सिदार

कार्यसमिति बैठक को जिला महामंत्री सहोद्रा सिदार ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर गरजे और कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में अब तक चार हजार से अधिक दुष्कर्म,16 सौ से अधिक यौन उत्पीड़न हो चुका है। प्रदेश में आज माता-बहनों के आबरू खतरे में है।
उन्होंने बताया कि कमीशन खोरी के लिए रेडी-टू-ईट चलाने वाली 22 हजार बहनों का रोजगार छीन लिया है। महिला स्व-सहायता समूहों के कर्जमाफी का वादा कर धोखा दिया है। बुजुर्ग माताओं को 15 सौ प्रतिमाह तक के वृध्दा पेंशन का वादा कर उनसे ठगी किया है। ऐसे झूठी एवं निकम्मी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की महिला माफ नहीं करेगी और कांग्रेस का पत्ता साफ कर देंगी।

फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बने यह संकल्प लेकर घर-घर जाना है: गीतांजलि सराफ

सरिया मण्डल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीतांजलि सराफ ने महिला मोर्चा के सबसे बड़ा अभियान “सेल्फी विथ लाभार्थी” एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र में दस-दस महिला सखी की नियुक्ति पर बल देते हुए कहा कि फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बने यह संकल्प लेकर घर-घर जाना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी मातृशक्ति का योगदान जरूरी है। इसलिए समय-सीमा में महिला सखी की नियुक्ति करें और साथ ही मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित मातृशक्तियों से मिलकर उनके साथ सेल्फी फोटो ले और उसे नमो एप पर अपलोड करें।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति-प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष कल्याणी पाणिग्राही,मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री चूड़ामणि पटेल,उपाध्यक्ष द्रोपदी नायक, मंत्री द्वय हर्षा पटेल,मीना चौहान, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष जान्हवी साहू, जिला मंत्री जयकुमारी डनसेना,सरिया मण्डल महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष द्वय रजनी प्रधान एवं आकांक्षा बेहरा, महामंत्री द्वय दीपमाला जांगड़े एवं संजुक्ता साहू,मंत्री अंजली चौहान, कार्यालय प्रभारी बेलमती पटेल,चन्द्रकला पटेल,दशरथ साहू,नलकुमार नायक समेत कई लोग उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button