कानूनक्राइम

मृत आदिवासी महिला के नाम पर फर्जी राशनकार्ड से राशन आहरण, उपसरपंच पर गंभीर आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत मारोदरहा के आश्रित ग्राम खोखेपुर में मृत आदिवासी महिला के नाम पर फर्जी तरीके से राशन कार्ड चलाने और शासन को धोखा देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

शिकायतकर्ता विदेशी सिदार ने जिला कलेक्टर को पुनः आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उपसरपंच दिनेश डनसेना और उनकी पत्नी अंजू डनसेना ने मृत महिला दहरमती सिदार (पति स्व. राजकुमार सिदार) के नाम से बने राशनकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया और लगातार सरकारी राशन आहरित करते रहे।

दहरमती सिदार का निधन 22 जून 2022 को तथा उनके पति का देहांत 19 मई 2020 को हो चुका है। बावजूद इसके राशन कार्ड क्रमांक 223862021310 का उपयोग कर डनसेना दंपति ने राशन लिया। विदेशी सिदार का कहना है कि यह न केवल जातिगत लाभ का दुरुपयोग है, बल्कि शासन को गुमराह कर गंभीर धोखाधड़ी भी की गई है।

जांच पर उठे सवाल

विदेशी सिदार ने बताया कि उनकी पहली शिकायत पर फूड इंस्पेक्टर तरुण नायक ने जांच की थी, लेकिन वह जांच संदेहास्पद और अपारदर्शी रही।

जांच शाम लगभग 5 बजे ग्राम पंचायत भवन में की गई।

न तो बयान पढ़कर सुनाया गया और न ही सही तरीके से जानकारी दी गई।

केवल हस्ताक्षर ले लिए गए।

जांच के दौरान न तो ग्रामीणों को शामिल किया गया और न ही खुली बैठक में कार्रवाई हुई।

निष्पक्ष जांच की मांग

अब विदेशी सिदार ने कलेक्टर को पुनः आवेदन देकर मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और सार्वजनिक जांच ग्रामीणों की उपस्थिति में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

ग्रामीणों में भी इस प्रकरण को लेकर नाराजगी है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button