
रायगढ़:- अस्तित्व एक पहचान महिला सेवा संस्थान जो निरंतर ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से महिलाओं के विकास हेतु कार्यरत है । अस्तित्व एक पहचान संस्था द्वारा होटल स्काई लॉज रायगढ़ में भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य संरक्षिका सुषमा नायक , मधुलता पटेल , अध्यक्ष भारती पटेल , उपाध्यक्ष रेखा चौधरी , जिला प्रभारी रश्मि चौधरी ,महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कांति पटेल व संगठन मंत्री पूर्णिमा चौधरी व ममता पटेल की उपस्तिथि में मनोरंजक , खेल , गतिविधिया , करवाई गयी उक्त कार्यक्रम में अंजलि , सीमा , जिज्ञासा , नंदा , चंचला , ममता , पूजा , सरिता , सावित्री , चेतना , रामेश्वरी , चंदा , चांदनी , सीमा
के साथ आदि अन्य महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए !

उक्त कार्यक्रम को अस्तित्व एक पहचान संस्था के सफलता पूर्वक चतुर्थ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया जिसमें समूह के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही। साथ ही रायगढ़ से बाहर की सखियों ने भी इस कार्यक्रम का लाभ लिया एवं आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन् हेतु भी विचार विमर्श किया गया ।
अस्तित्व एक पहचान समूह द्वारा महिलाओं के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार करवाए जा रहे है।






