राजनीतिसामाजिक

कांग्रेस नेता शंकरलाल ने चंघोरी,कलमी,बाराडोली,धनहारडेरा,लिप्ती में किया जनसंपर्क,ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी पकड़ मजबूत करने की कवायद

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनों से मेल मुलाकात कर जमीनी पकड़ मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं। रायगढ़ के शंकर लाल अग्रवाल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सतत जनसंपर्क देखकर ऐसा ही लगता है कि इस बार वह पार्टी फोरम में मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं । शंकर लाल अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के अनुसार पुसौर सरिया और रायगढ़ के पूर्वांचल क्षेत्र के चंघोरी, कलमी, बाराडोली, धनहारडेरा, लिप्ती में जनसंपर्क कर लोगों से मुखातिब हुए। इस दौरान ग्राम पंचायत चंघोरी के सरपंच तथा ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है। कहना था कि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला कार्य विगत कई वर्षों से लंबित है। सूरजगढ़ पुल तथा रायगढ़ सरिया मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने का कार्य नहीं होने से ग्रामीणों को 22 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है है। जबकि इस कार्य को करने के लिए पूर्व में शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गया था। यदि चंघोरी से लेकर सूरजगढ़ पुल तक सड़क मार्ग का निर्माण हो जाता है तो क्षेत्र के सैकड़ों के लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी अग्रवाल ने भी ग्रामीणों की मंशा अनुरूप उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से पत्राचार कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। वही ग्राम पंचायत बारडोली में आयोजित बारहस्कंद महापुराण गायन कार्यक्रम में शामिल हुए शंकरलाल अग्रवाल पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया सड़क मार्ग पर फूल माला और आतिशबाजी के साथ उन्हें गांव के भीतर प्रवेश कराया गया जिसके बाद शंकरलाल अग्रवाल ने ग्रामीण तथा रायगढ़ वासियों के सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की जिसके बाद वे कलमी में आयोजित 24 प्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए। धनहारडेरा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बुधवार देर शाम सरिया लिप्ती के गोटिया बंशीधर बारीक के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल के निर्धारित जनसंपर्क के दौरान चंघोरी, कलमी, बाराडोली धनहारडेरा, लिप्ती आम जनता और ग्रामीणों ने कई स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिसके लिए शंकरलाल अग्रवाल ने आश्वस्त किया है कि सभी विषयों को संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया कर सभी समस्या या मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कराया जाएगा। शंकरलाल के जनसंपर्क और मृदुभाषी तथा सरल व्यवहार के कारण ग्रामीण और युवा काफी प्रभावित हो रहे हैं और उनके द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण परिवेश तथा समाजिक संस्कृति को प्रोत्साहित करने की मुहिम से बड़े तादाद में लोग जुड़ रहे हैं। निश्चित ही यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में शंकर लाल अग्रवाल राजनीति में भी अपनी मजबूत उपस्थिति पेश करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button