कार्यक्रमसम्मानसामाजिक

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 90 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,कांग्रेस नेता शंकर लाल अग्रवाल ने उपहार भेंट कर नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा 90 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल ने सभी नव दंपतियों को उनके वैवाहिक जीवन प्रारंभ होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तथा प्रत्येक जोड़े को उपहार भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया है। सरकार की कन्या विवाह योजना अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वर्ग की बेटियों के विवाह संपन्न होने से गरीब परिवारों पर पढ़ने वाले आर्थिक बोझ से अब उन्हें थोड़ी राहत मिल रहा है। इस योजना में 25 हजार की आर्थिक सहायता साथ-साथ गृहस्थ जीवन सुचारू रूप से चलाने हेतु अन्य सामग्री भी शासन स्तर पर प्रदान की जाती है । तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हांकित जरूरतमंद परिवार को इस योजना का लाभ दिया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी योजना अंतर्गत सोमवार 27 मार्च को रायगढ़ में महिला बाल विकास विभाग शहरी तथा ग्रामीण पुरुष और के द्वारा 90 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नवविवाहित जोड़ों के साथ-साथ उनके परिजन तथा भारी संख्या में सगे संबंधियों के साथ-साथ शहरवासी भी इस विवाह कार्यक्रम के गवाह बने। रायगढ़ कोतरा रोड के नंद बाग मैरिज गार्डन में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विभाग के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे नवविवाहितो को आशीर्वाद देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा महिला बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की खूब प्रशंसा की है उन्होंने इस आयोजन के व्यापक तैयारियों के लिए महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.के. जाटवर रायगढ़ शहरी परियोजना अधिकारी नितिन रंजन बेहरा, पुसौर क्षेत्र के श्रीमती रमोला रानी राय तथा श्रीमती हरिप्रिया पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साहिका संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता नायक जी सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों का आभार जताया है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप कन्या विवाह योजना संचालित किया जा रहा है जिससे गरीब परिवारों को विवाह कार्य संपन्न कराने में ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े इस योजना से प्रदेश भर में अब तक हजारों परिवारों को मदद मिल चुकी है कार्यक्रम में समाजसेवी शंकर अग्रवाल नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती जानकी काटजू पूर्व जिला पंचायत सदस्य सफेद गुप्ता, कांग्रेस नेता मनोरंजन नायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता दीपक मंडल पार्षद सपना सुधार वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद रंजना पटेल नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पूनम सोलंकी, कांग्रेस नेत्री बरखा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button