
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 मार्च 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने पंचायत आम/ उप निर्वाचन 2023 के लिए मतदाता सूची तैयार करने हेतु जिले के निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण कार्य हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की है।
विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम दुर्गापाली, बरभांठा अ, टिमरलगा, मल्दा ब (सरपंच पद हेतु उप निर्वाचन) खुडुभांठा वार्ड-2 मुड़वाभांठा वार्ड-15 (पंच पद हेतु उप निर्वाचन) के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार सारंगढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विकासखंड बरमकेला के ग्राम बारादावन (सरपंच पद हेतु उप निर्वाचन), कोकबहाल वार्ड-14 (पंच पद हेतु उप निर्वाचन) के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार बरमकेला को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम बालपुर, अमलडीहा (सरपंच पद हेतु उप निर्वाचन) और देवसागर वार्ड-4 (पंच पद हेतु उप निर्वाचन) के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार बिलाईगढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।






