कानूनक्राइमस्वास्थ्य

सारंगढ़ आईएमए ने भी मनाया काला दिवस,सौपें ज्ञापन


सारंगढ़ l दिनांक 27.03.2023 को आईएमए सारंगढ़ के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ जेएन शुक्ला के अगुवाई में की कलेक्टर से मुलाक़ात और आर टी एच बिल राजस्थान को लेकर चिकित्सकों के विरोध का ज्ञापन सौपे l
आईएमए सारंगढ़ ब्रांच के अध्यक्ष डॉ जे एन शुक्ला ने बताया की राजस्थान में सरकार के द्वारा लाए गई राइट टू हेल्थ बिल जिसके प्रावधानों की वजह से मरीज़ और चिकित्सक के बीच संबंधों में तनाव आने की संभावना है उक्त बिल का विरोध राजस्थान के चिकित्सक कर रहे है जिसमें देश भर के चिकित्सक उनका साथ दे रहे है उसी तारतम्य में कलेक्टर महोदया से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा गया है तथा पूरे देश में चिकित्सक काली पट्टी लगा कर काला दिवस मना रहे हैंl
प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार के चिकित्सा सुविधा की जरूरत होने पर मदद करने की इच्छा भी प्रकट की.
मुलाक़ात के दौरान आईएमए सारंगढ़ से विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष डॉ जेएन शुक्ला उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र जायसवाल कोषाध्यक्ष डॉ राकेश पटेल सह सचिव डॉ अनूप अग्रवाल सारंगढ़ कॉर्डिनेटर डॉ आर एल सिदार डॉ बीपी साय तथा अन्य चिकित्सक गन उपस्थित रहे l

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button