कानूनशिक्षा

बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन 01 अप्रैल से शुरू : नया रोजगार पंजीयन कराने वाले को बेरोजगारी भत्ता की पात्रता नहीं, केवल 2 वर्ष पुराने पंजीयन वाले ही पात्र


रोजगार कार्यालय आने की जरूरत नहीं, च्वाइस सेंटर्स से भी भर सकते हैं आवेदन


आवेदकों के लिए दिशा निर्देश जारी, सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने व भीड़ से बचने ऑनलाइन आवेदन की सलाह
आवेदन भरने की नही है कोई अंतिम तिथि, लगातार लिए जायेंगे आवेदन


आवेदकों की सुविधा के लिए क्लस्टर बनाकर किया जाएगा दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मार्च 2023/सूचना मिल रही है कि बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए रोज़गार कार्यालयों में पंजीयन कराने के लिये बहुत सारे लोगों की भीड़ लग रही है। जिसमें से बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने पंजीयन के नवीनीकरण के लिए पहुंच रहे हैं या नया पंजीयन करवाने के आ रहे हैं। इस संबंध में रोजगार विभाग ने स्पष्ट किया है कि बेरोज़गारी भत्ता प्राप्त करने के लिये रोज़गार कार्यालय में नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नही है। क्योंकि बेरोजगारी भत्ते की पात्रता केवल उन्हीं व्यक्तियों को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है। नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता नही है। पंजीयन के लिये रोज़गार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। ऑन लाइन पंजीयन पोर्टल पर घर बैठे किया जा सकता है। 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी 2 माह के भीतर कभी भी कराया जा सकता है, इसलिये नवीनीकरण के लिये भी किसी प्रकार की जल्दीबाज़ी करने की आवश्यकता नही है। बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन का ऑन-लाइन पोर्टल 1 अप्रेल से खुलेगा।आवेदन किसी भी स्थान से ऑन लाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल का यू. आर. एल. http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx. है।
सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन का फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्क शीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं रोज़गार पंजीयन कार्ड तैयार रखें, क्योंकि यह दस्तावेज़ आवेदन फार्म में अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद सभी आवेदकों को दस्तावेज़ों के भैतिक सत्यापन के लिये पहले से समय देकर बुलाया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 3-5 पंचायतों, तथा नगरीय क्षेत्रों में 3-4 वार्डो के समूह के क्लस्टर बनाये जायेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन इन क्लस्टरों में किया जायेगा, जिससे किसी भी आवेदक को दस्तावेज़ सत्यापन के लिये अपने घर से दूर न जाना पड़े. सत्यापन स्थल पर आवेदकों के बैठने, आदि की अच्छी व्यवस्था होगी। सत्यापन के लिये पर्याप्त संख्या में अधिकारियों की टीमें भी उपलब्ध रहेगी।
आवेदक अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें
आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है, जिसका सत्यापन बैंक मेनेजर से कराने के बाद बेरोज़गारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक कृपया ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोज़गारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बैक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मैनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा, और बेरोज़गारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी।


आवेदन की नही है अंतिम तिथि, लगातार लिए जायेंगे आवेदन

बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन के लिये कोई अंतिम तिथि नहीं है, इसलिये किसी भी व्यक्ति को हड़बड़ी करने की आवश्यकता नही है। बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन का पोर्टल लगातार खुला रहेगा, और आवेदक किसी भी दिन किसी भी समय ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार सभी पात्र व्यक्तियों को बेरोज़गारी भत्ता देने के लिये कृतसंकल्पित है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button