
सारंगढ़:- सारंगढ़ में आज 07/04/2023 दिन शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस को आईएमए सारंगढ़ ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया l
आईएमए सारंगढ़ के आदरणीय अध्यक्ष डॉ जेएन शुक्ला सर के निर्देशानुसार आज साम को 06 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के नए मीटिंग हॉल में एक समारोह आयोजित की गई जिसमें जिले के आईएमए मेम्बर चिकित्सकों ने भाग लिया l
आयोजन में कैंडल जलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मार्च करते हुए क्षेत्र वाशियो के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना किया गया l

चिकित्सकों ने मरीजों के प्रति समर्पण व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की तथा सदैव निरोगी रहने का संदेश दिया l
आईएमए सारंगढ़ ने जन जन तक अच्छे स्वास्थ्य सुविधा पहुँचने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया l
समारोह में आईएमए सारंगढ़ के सदस्यों ने ड्यूटी रत नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों के सेवा भाव की तारीफ़ कर उनको सम्मानित किए l
समारोह में विशेष रूप से डॉ आर एल सिदार सर्जन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी सारंगढ़,डॉ डी डी साहू सोनोलॉजिस्ट तथा फिजिशियन एसआरके हॉस्पिटल, डॉ राकेश पटेल मेडिसिन विशेषज्ञ धन्वन्तरि क्लिनिक, डॉ अनूप अग्रवाल कान नाक गला विशेषज्ञ माँ दुर्गा क्लिनिक, डॉ अभ्यंचल किशोर झा बाल तथा शिशु रोग विशेषज्ञ एसआरके हॉस्पिटल, डॉ बीपी साय वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ किरण चौहान चिकित्सा अधिकारी , डॉ नरेन्द्र रात्रे चिकित्सा अधिकारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मरीज़ के परिजन उपस्थित रहे l
उक्त आशय की जानकारी डॉ डी डी साहू सचिव आईएमए सारंगढ़ ने दी l






