कानूनसामाजिक

कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

सारंगढ़/बिलाईगढ़ 10 अप्रैल 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के जनदर्शन में कीर्तन निषाद ने वृद्धा पेंशन में आधार नंबर सुधारने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर वृद्धा पेंशन के इस प्रकरण को तुरंत निराकरण करने के लिए कहा। जनदर्शन के दौरान ही दिव्यांग गोपीचंद निराला, नोनीबाई साहू और सुनीता का अतिशीघ्र अन्त्योदय राशन कार्ड बनाकर दिया गया। जनदर्शन में ग्राम बोइरडीह के गौतम साहू ने अपने पुत्री के बोलने और सुनने की बीमारी के इलाज के लिए कलेक्टर से मदद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने चिरायु एवं अन्य योजनाओं से जो भी संभव हो, उससे मदद के लिए गौतम साहू एवं उनके परिवार को आश्वासन दिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सारंगढ़ को आवश्यक जांच एवं अन्य इलाज सुविधा के लिए प्रेषित किया। जनदर्शन में कनकबीरा में डॉक्टर की पदस्थापना, मोबाइल टावर, कनकबीरा वनवासी क्षेत्र के किसानों की जमीन क्रय-विक्रय की अनुमति, विस्थापन, ग्राम नरगीखोल में लात नाला में पुलिया निर्माण, रोजगार सहायक के विरूद्ध शिकायत, ग्राम जसपुर के सरपंच के विरूद्ध शिकायत, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत मिनी माता महतारी जतन योजना का लाभ दिलाने, मनरेगा मजदूरी भुगतान, सीमांकन के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने और पुलिस बल उपलब्ध कराने, जर्जर मकान को तोड़ने, घर-जमीन पर अवैध कब्जाधारियों से मुक्ति, ट्रस्ट, पति के मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के संबंध में लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताया। कलेक्टर ने लोगों के प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button