संगठनसामाजिक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा भुनेश्वर साहू को दी गई श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया गया नमन

इस केस में शासन और प्रशासन दोनों को बड़े तीव्र गति से कार्यवाही करना होगा और उसके हत्यारों को सलाखों के पीछे डालकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी होगी ~ मुकेश साहू

दोषियों को न्याय प्रणाली की सहायता सीधा फांसी की सजा हो ~ समाजसेवी डॉक्टर डीडी साहू

हमने हमारे समाज के बेटा खोया हैं पूरा साहू समाज उस परिवार के साथ है दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए ~ जिला अध्यक्ष शिवचरण साहू

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़!! बेमेतरा में हुए घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दिया है सामाजिक राजनीतिक दृष्टिकोण से समाज के लोग आक्रोशित नजर आ रहे हैं इसी विषय पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवा प्रकोष्ठ द्वारा जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुकेश साहू के नेतृत्व में और जिला साहू संघ अध्यक्ष शिवचरण साहू के मार्गदर्शन में उक्त मृतक भुनेश्वर साहू को कैंडल जलाकर माता कर्मा के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ ही परिवार को इस विषम परिस्थिति में लड़ने के लिए साहस प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना किए!

इस केस में शासन और प्रशासन दोनों को बड़े तीव्र गति से कार्यवाही करना होगा और उसके हत्यारों को सलाखों के पीछे डालकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी होगी – मुकेश शाह

बेमेतरा में हुए घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश साहू एवं उसे साथियों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर सुमन अर्पित करते हुए मीडिया से बात करते हुए मुकेश साहू ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में पूरा साहू समाज की सुविधाएं उत्तर परिवार के साथ हैं दोषियों पर जमीन आसमान छानकर बाकी बचे दोषियों को गिरफ्तार करें और तत्काल कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए फांसी की सजा की मांग किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज का बेटा हमारे बीच मौजूद नहीं है उसकी कमी हमेशा समाज को खेलेगी घर-घर एक एक परिवार से उक्त परिवार को साथ मिलेगा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए

दोषियों को न्याय प्रणाली की सहायता सीधा फांसी की सजा हो ~डॉक्टर डीडी साहू

मीडिया के माध्यम से समाजसेवी डॉ डीडी साहू ने मृतक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा होने की मांग सरकार से की है साथ में उन्होंने परिवार के प्रति अपने अपनी संवेदनाएं प्रकट किया है!

हमने हमारे समाज के बेटा खोया हैं पूरा साहू समाज उस परिवार के साथ है दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए~ जिला अध्यक्ष शिवचरण साहू

भुनेश्वर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निर्वाचित अध्यक्ष शिवचरण सावन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमने अपने परिवार का बेटा खोया है हमें न्याय प्रणाली दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और परिवार को इंसाफ दिलाने में मदद करें पूरा साहू समाज आपके साथ है!

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button