
बरमकेला////तहसील मुख्यालय बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) को पूर्ण अनुविभाग का दर्जा देने एवं बरमकेला तहसील मुख्यालय में उपपंजीयक व उपकोषालय . कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किये जाने हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
नगर पंचायत बरमकेला पूर्ण तहसील मुख्यालय के रूप में पिछले कई वर्षो से स्थापित है, तथा श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ का कैम्प कोर्ट भी पिछले 04-05 वर्षो से संचालित है, परन्तु क्षेत्र के सभी आम जनता बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व जनप्रतिनिधियों द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग तहसील मुख्यालय बरमकेला को अनुविभाग बनाने व तहसील बरमकेला में उपपंजीयक व उपकोषालय कार्यालय का शुभारंभ आज पर्यन्त नही हुआ है। अतएव तहसील बरमकेला के क्षेत्र की जनता की उक्त जायज एवं अति आवश्यक मांग को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निवेदन किया है।
विदित है कि तहसील मुख्यालय बरमकेला से नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की दूरी 25 किलोमीटर है और बरमकेला तहसील के अंतिम छोर के ग्रामों से सारंगढ़ की दूरी 50 -55 किलोमीटर है बरमकेला धनघोर वन परिक्षेत्र भी होने से आम जनता को कई प्रकार की परेशानियों का सामना के साथ आना जाना कर पूरे दिनभर का समय भी व्यतीत करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ स्थित उप पंजीयक कार्यालय में प्रतिदिन बरमकेला तहसील क्षेत्र से ही लगभग 60 से 70 प्रतिशत रजिस्ट्री वगैरह कार्य संपन्न हो रहा है,
इस अवसर पर रतन शर्मा अध्यक्ष चेंबर आफ कामर्स, आनंद अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल ,संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल गोयल, बंटी साहू, बारीक वकील, बाबूलाल नायक, नारायण, इजारदार, पुनीत राम चौहान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे






