
राँची:- राँची जिला सिलादोन में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।सिलादोन ईदगाह में शनिवार सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां हजारों लोग जुटे।ईदगाह में सुबह से ही लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचने लगे थे। शुक्रवार की शाम चांद अलविदा का चांद देखने के बाद सम्पूर्ण भारत में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया।

ईद पर रोजेदारों को एक महीने रोजा रखने के बाद ईद की नमाज अदा करने का मौका मिला। ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह परिसर में साफ-सफाई कराने साथ ही नमाजियों के बैठने की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई।ईद-उल-फितर की नमाज के बाद मुल्क के साथ ही पूरी दुनिया में अमन- चैन, सुख-शांति और आपसी सदभाव सें रहने की दुआएं मांगी गई।ईद पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी।

ईद-उल-फितर के मौके पर एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक समी हैदर, आसिफ अंसारी, शाहिद अंसारी, इरफ़ान अंसारी, आरिफ अंसारी, रेहान, लोगों को ईद की बधाई दिया।







