राजनीतिसंगठनसामाजिक

जनसेवा से मन को मिलता है संतुष्टि = शंकरलाल अग्रवाल समाजसेवी,परशुराम जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शंकरलाल ने किया पेय जूस की व्यवस्था



रायगढ़।
नर में ही नारायण बसते हैं इसीलिए जनसेवा कर पाने से मन को अपार संतुष्टि मिलता है मानो हमने नर के रूप में नारायण की सच्चे मन से सेवा की हो। यह भावना रायगढ़ के ख्याति प्राप्त समाजसेवी व जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल ने परशुराम जयंती के अवसर पर प्रकट की है। परशुराम जयंती के अवसर पर शंकरलाल के द्वारा गद्दी चौक में स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय सामग्री व पानी आदि की भरपूर मात्रा में व्यवस्था किया गया था। अक्षय तृतीय के अवसर पर शनिवार शाम हंडी चौक स्थित परशुराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आकर्षण झांसी कर्मा नर्तक दल पर गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज तथा अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। विदित हो कि रायगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल हमेशा ही जन सेवा के कार्य में लगे रहते हैं इनके द्वारा रामनवमी के अवसर पर भी इसी तरह हजारों श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय की वस्तुओं की व्यवस्था की गई थी। परशुराम जयंती पर भी शंकर अग्रवाल के द्वारा गद्दी चौक पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी शंकर लाल ने मंच पर भगवान परशुराम की छाया चित्र स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की है। उनके द्वारा लगाए गए स्टाल में शोभायात्रा में शामिल नर्तक दल, पुलिस कर्मी अथवा सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं को शीतल जूस इत्यादि उपलब्ध कराया गया है। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य से समाज के प्रतिनिधि काफी प्रभावित हुए हैं। शंकरलाल के इस सेवा कार्य के लिए उन्हें समाज के प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

समाज के प्रतिनिधियों का हुआ स्वागत

भगवान परशुराम शोभा यात्रा के ब्राह्मण समाज की भव्य रैली गद्दी चौक पहुंचने के दौरान शंकर लाल अग्रवाल के द्वारा समाज के प्रतिनिधि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, समाज के अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, राजेश भारद्वाज, अनिल शुक्ला, दीपक पाण्डेय, आई पी शर्मा, आशीष शर्मा, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया है। वही शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के महिला प्रतिनिधियों को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर शंकर लाल अग्रवाल ने उनका सम्मान किया है। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम की झांकी का भी विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button