
बरमकेला – जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई हैं तब से हर वर्ग के लोगो की परेशानी बड़ गई है चाहे वह किसान वर्ग हो या फिर युवा वर्ग सभी वर्गो को से साथ छल करने का काम भूपेश बघेल की इस कांग्रेस सरकार ने की है अगर हम बात करे युवा वर्ग को तो जब कांग्रेस की सरकार आई है तब से सारे भर्तीया रुकी हुई है जिससे सभी युवा आज परेशान है अगर युवाओं के आवाज को कोई उठाने का काम का काम करता है।

तो उसे नोटिस भेजा जाता है जेल भेजा जाता है यह पहली घटना नही है ऐसे कई घटना हो चुकी है इस बार बूढ़ा तालाब में बेरोजगार युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे बेरोजगार युवाओं के उपर लाठी चार्ज भी क्या गया यह उचित नहीं है क्या यहा के बेरोजगार युवा आतंकवादी संगठन तो नही है की आप इनपर लाठीचार्ज करे और जब युवा धरना प्रदर्शन करते है तो कोचिंग संस्थान को नोटिस भेजा जाता है यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।






